तू है कौन ?

तू पवन वेग सा बढ़ता जा बाकी सब है वो देख रहा।
तू तीव्र गति से चलता जा ,बाकी सब है वो देख रहा ।।
यह विश्व भरा है कांटो से ,तू बन चट्टान संभलता जा।
संकट तो आएंगे जाएंगे ,पर तुझे झुका ना पाएंगे।।
क्या तुझको भी भय लगता है,क्या बलिदानों से डरता है।
याद है ना महाभारत का रण ,
कृष्ण और अर्जुन का प्रण ।।
संघर्ष प्रभु श्रीराम का ,
बल महाबली हनुमान का ।।
चाणक्य की धरा से जन्मा है,उनके मस्तिष्क का कर्मा है।
साम,दाम,दण्ड,भेद सहित,जगत को धर्म सिखाना है।।
तेरे ही अंदर जगत प्रपंच का ,सर्व ज्ञान विद्यमान है ।
तू पृथ्वीराज चौहान का ,वह शब्द भेदी बाण है।।
तू वंशज है उस राणा का , जो रक्षक केसरिया बाना का।
मेवाड़ धरा के रक्षा में ही, जिसने सर्वस्व लुटाना था।।
तू वारिस वीर शिवाजी का,उनके पुत्र संभाजी का ।
जिनका संकल्प धर्म हेतु,जग में भगवा फहराना था।।
तू पड़पौत्र है उस मर्दानी का,जिसने सबका उद्धार किया।
देवी अहिल्याबाई का ,जिसने हिन्दू धर्म विस्तार किया।।
तू बिल्कुल सकुचाना मत,मन को पथ से भटकना मत।
यह भारत विश्वगुरु प्रेरणा है,तू विवेकानंद की चेतना है।।
कायम रखना है तुझे स्वराज्य,यही लोकमान्य सम्मान है।
तू श्री चंद्रशेखर आजाद जी का स्वतंत्र स्वाभिमान है ।।
रक्षा में तेरी उन तीनों ने ,कुर्बानी सकल जवानी है।
भगतसिंह,राजगुरु,सुखदेव,बनना इनसा पथगामी है।।
तू बालक हिन्द की मिट्टी का,जहां सुभाष ने जन्म लिया।
उन अंग्रेजो के विरूद्ध , युद्ध घोष का बिगुल फुक दिया।।
तू पोता है शास्त्रीजी का , जिसने आत्मनिर्भर वार किया।
तू ही ताकत है इंदिरा की, जिसने शत्रु संहार किया ।।
तेरे भय्या विक्रम बत्रा ,जो लड़ा शत्रु पर बन खतरा।
इन्हीं शहीदों की है ये माटी ,जिनसे चौड़ी तेरी छाती ।।
ये दुनिया तुझको टोकेगी ,तेरी तीव्र गति को रोकेगी ।
तनिक उस और न देना ध्यान ,तभी बन सकेगा महान।।
माथे पर तेज है दिनकर सा, तेरा स्वरूप निराला है ।
कुमार सा विश्वास लिए,तुझे संसार सकल बनाना है।।
आशीष ले मात पिता का ,फिर हो विजयरथ पे सवार।
तू भक्त है माता चंडी का ,कर हर रिपु पर सीधा प्रहार।।
कला ज्ञान विज्ञान सीख, बन अपने आश्रम का चिराग।
शस्त्र वार भी जानलेना ,रख मन में दया और अनुराग।।
इस काव्य के माध्यम से , जयघोष विश्व में जारी है।
विश्व विजेता बनने आया , सनातन का उत्तराधिकारी है।।
~ अनुराग मिश्रा 

43 thoughts on “तू है कौन ?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *